February 26, 2026

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिर गिरेगा तापमान, मौसम विभाग का पूर्वानुमान जारी

पटना। राजधानी पटना सहित पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बिहार के अधिकतम तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी से दिन में ठंड से राहत मिली है। हालांकि सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। पटना के अधिकतम तापमान में पिछले आठ दिनों में दुगने से अधिक की वृद्धि हुई है। वहीं, मुजफ्फरपुर में लगभग 11 डिग्री, गया में लगभग 7 डिग्री, भागलपुर में लगभग 6 डिग्री और पूर्णिया में लगभग 8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधितकतम तापमान में वृद्धि की वजह से लोगों को दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतर शहरों के न्यूनतम और अधिकतम पारे में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, पटना के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की वृद्धि हुई। पटना का न्यूनतम तापमान 12.2 और अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी शीत दिवस जैसी स्थिति का पूर्वानुमान नहीं है। हालांकि, शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। यह पांच-छह फरवरी के बीच हिमालय क्षेत्र से गुजरेगा। इसके पार होते ही एक बार फिर बिहार में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी जिससे ठंड बढ़ने के आसार हैं।

You may have missed