पटना समेत पुरे प्रदेश में गिरेगा तापमान, सुबह-शाम रहेगी हल्की ठंड

पटना। बिहार में अगले 24 घंटे के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश में अगले तीन से चार दिनों के उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिम के जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना जताई गई है। इसके प्रभाव से सुबह-शाम हल्की ठंड के साथ लोग सिहरन महसूस करेंगे। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस मधुबनी और सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस गया में रिकार्ड किया गया। फिलहाल प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार पछुआ और उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 5.8 किमी ऊपर तक बना हुआ है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह में धुंध छाए रहने का पूवार्नुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले चार दिन तक पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल जिले में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी होने की संभावना जताई गई है।

About Post Author

You may have missed