Breaking news-तेज प्रताप के लगाए आरोपों का जवाब दिया तेजस्वी यादव ने..बिहार के राजनीति में भूचाल…
पटना।कल राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तथा सूबे के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव के द्वारा लालू यादव को बंधक बनाकर रखे जाने संबंधित आरोपों को लेकर आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मीडिया को अपना जवाब दिया। तेजस्वी ने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू यादव को कोई भी बंधक बनाकर नहीं रख सकता।तेज प्रताप यादव ने शनिवार को यह आरोप लगाया था कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव को बंधक बनाकर रखा गया है।तेज प्रताप ने कहा था कि कुछ लोग पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी हथियाना चाहते हैं इसलिए षडयंत्र रच रहे हैं।तेज प्रताप का निशाना सीधे सीधे अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव पर था।आज सुबह पटना पहुंचे तेजस्वी यादव ने अपने बड़े भाई के आरोपों के ऊपर सवाल किए जाने पर पलटवार किया है।तेजस्वी यादव ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री लंबे अरसे तक रहे, केंद्र में मंत्री रहे।देश के दो प्रधानमंत्रियों को कुर्सी पर बैठाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।उन्होंने पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार करवाने का काम किया।ऐसे में अगर कोई इस तरह के आरोप लगा रहा है।तो यह बात लालू प्रसाद यादव के व्यक्तित्व से मेल नहीं खाती।तेजस्वी यादव से जब दोबारा पूछा गया कि क्या उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव अपनी पीड़ा का बयान कर रहे हैं।तो उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो इसे केवल इतना कहते रहे की जो बातें कही जा रही हैं वह लालू प्रसाद यादव के व्यक्तित्व से कतई मेल नहीं खाती। इतना कहने के बाद तेजस्वी यादव पटना एयरपोर्ट से अपने आवास के लिए रवाना हो गए।उल्लेखनीय है कि तेज प्रताप यादव ने कल अपने छात्र संगठन की बैठक को संबोधित करते हुए खुले मंच से तेजस्वी और उनके करीबियों पर हमला बोला था।तेज प्रताप ने आरोप लगाया था कि जमानत पर रिहा होने के बावजूद उनके पिता लालू यादव को पटना आने नहीं दिया जा रहा। तेजप्रताप ने बिना नाम लिए आरोप लगाया था कि उनके पिता लालू यादव को बंधक बना कर रखे हुए हैं.इन आरोपों के बाद बिहार की राजनीति में भूकंप आ गया था। मौके की नजाकत को समझते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस संबंध में तुरंत बयान दिया।


