विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने केरल पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- देश के लिए एकसाथ आये कम्युनिस्ट और समाजवादी पार्टियां

पटना। केरल की राजनीति में लेफ्ट और कांग्रेस की स्थिति अच्छी है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने केरल को ऐसी जगह माना है जहां से वे लेफ्ट और समाजवादी पार्टियों को एकजुट करना चाहते हैं। केरल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार है। लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव की पार्टी वहां राष्ट्रीय जनता दल को मजबूत भी बनाना चाहते हैं। तेजस्वी इन दिनों केरल के दौरे पर हैं। उन्होंने वहां के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से भी मुलाकात की है। अन्य कई नेताओं से भी उनकी मुलाकात हुई है। वे राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र वयनाड भी गए। राहुल की संसद की सदस्यता हाल ही में खत्म हुई है। जानकारी है कि केरल में यूडीएफ के घटक लोकतांत्रिक जनता दल का विलय आरजेडी में होने वाला है। वीरेन्द्र प्रसाद इसके संस्थापक थे। वे पहले आरजेडी में ही थे। तेजस्वी यादव ने केरल में कहा कि ‘कम्युनिस्ट पार्टी और समाजवादी पार्टियों में बंटे राजनीतिक दलों को अब एक साथ आ जाना चाहिए। समाजवादी पार्टियों और वाम पार्टियों के बीच मतभेद रहे हैं। लेकिन देशहित में इन्हें एक साथ होना चाहिए।’ बिहार में लेफ्ट पार्टियां महागठबंधन में शामिल हैं। लेकिन मंत्रिमंडल में नहीं। माले का तो कई मुद्दों पर नीतीश-तेजस्वी सरकार से विरोध रहा है। बिहार विधान मंडल के सत्र के समय भी माले ने नीतीश-तेजस्वी सरकार की कई नीतियों का विरोध सार्वजनिक रूप से किया। भूमि सुधार के लिए नीतीश कुमार ने डी बंधोपाध्याय के नेतृत्व में कमेटी बनाई थी और शिक्षा के मुचकुंद दूबे की कमेटी। दोनों की रिपोर्ट ठंडे बस्ते में डाल दी गई। इसको लेकर लेफ्ट का कड़ा विरोध रहा है। वैचारिक स्तर पर भी लेफ्ट और समाजवादी पार्टियों में टकराव रहा है।

वही तेजस्वी ने कहा की अभी के समय में बिहार में लेफ्ट पार्टियां समाजवादी पार्टियां के साथ वैचारिक टकराव को भूल भाजपा को रोकने के मुद्दों पर एकजुट हैं। तेजस्वी, लेफ्ट की ताकत को बखूबी समझ रहे हैं। इसलिए इसका असर लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे में भी खूब दिख सकता है। तेजस्वी यादव ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से मुलाकात की है। वे कोझिकोड में पूर्व सांसद वीरेंद्र कुमार की पुण्यतिथि पर आयोजित स्मृति सभा में शामिल हुए। यह स्मृति सभा कटाप्पुरम में एलजेडी राज्य समिति की ओर से आयोजित की गई थी। तेजस्वी यादव ने 12 जून को होनेवाली बीजेपी विरोधी विपक्षी दलों की बैठक में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को आमंत्रित भी किया। विजयन के इस बैठक में शामिल होने की उम्मीद भी है। नीतीश कुमार पहले ही लेफ्ट के नेताओं सीताराम येचुरी और डी राजा से मुलाकात की थी। अब वे लेफ्ट के ऐसे गढ़ में हैं, जहां कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का गढ़ वायनाड भी है। वही उन्होंने कहा की आरजडी कभी राष्ट्रीय पार्टी पार्टी रही है। कई राज्यों में हम सरकारी में भागीदार रहे हैं। कई राज्यों में आरजेडी के विधायक, सांसद रहे। हर राज्य में हम ध्यान दे रहे हैं।

About Post Author

You may have missed