December 3, 2025

महिला विरोधी मानसिकता के हैं तेजस्वी : प्रभाकर मिश्र

  • बीजेपी प्रदेश बोले- प्रदेश में महिला सशक्तीकरण देख तेजस्वी का फट रहा कलेजा

पटना। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयानों पर जोरदार पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव की मानसिकता महिला विरोधी है। वह देश-प्रदेश की महिलाओं को आगे बढ़ते देखना नहीं चाहते। बीजेपी प्रदेश ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राजद के शासनकाल में महिला सशक्तीकरण का कोई कार्य नहीं हुआ। लालू-राबड़ी जी के शासनकाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब थी कि कोई महिला घर से बाहर निकलने में भी डरती थी। आज जब एनडीए सरकार महिला सशक्तीकरण की दिशा में व्यापक कार्य कर रही है, तो तेजस्वी यादव को मिर्ची लग रही है। एनडीए सरकार में महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बनीं है। जीविका दीदियां महिला सशक्तीकरण और स्वावलंबन का प्रतीक बन चुकी हैं। आज जब महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से सरकार ने महिलाओं की समस्याओं को जानने की बड़ी पहल की है, तो नेता प्रतिपक्ष के कलेजे पर सांप लोट रहा है।तेजस्वी यादव जब भ्रष्टाचार की बात करते हैं, तो भ्रष्टाचार भी शर्मींदा हो जाता है। यह दुनिया जानती है कि उनके परिवार से बड़ा कोई भ्रष्टाचारी नहीं हो सकता। भ्रष्टाचार का कीर्तिमान स्थापित कर चुके लालू प्रसाद का एक पैर जेल से बाहर निकलता है, तो दूसरा पैर जेल जाने के लिए तैयार रहता है। राजद कोई राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सही मायने में भ्रष्टाचारियों का कुनबा है। राजद कभी भी भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी से बाहर नहीं निकल सकता।

You may have missed