November 20, 2025

भोजपुर में सो रही किशोरी को ब्लैक कोबरा ने काटा, मौत से परिवार में मचा कोहराम

मृत गूंजा कुमारी की फाइल फोटो।

भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले के बिहियां थाना क्षेत्र के सुंदरपुर बरजा गांव में गुरुवार की रात सर्पदंश से किशोरी की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरातफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृत किशोरी बिहियां थाना क्षेत्र के सुंदरपुर बरजा गांव निवासी स्व. श्री पासवान की 16 वर्षीय पुत्री गुंजा कुमारी है। वे इंटर की छात्रा है। घटना के संबध में मृत किशोरी के भाई अनिल पासवान ने बताया कि गुरुवार की रात घर के सभी लोग खाना खाने के बाद सभी घर में सोए थे। उसी क्रम में गुंजा भी अपनी बड़ी बहन गुड़िया के साथ रूम के चौकी पर सोई थी। उसी दौरान ब्लैक कोबरा बेड पर चढ़ा गया। हालांकि, गुंजा ने हटाना चाहा उसी दौरान सांप ने गुंजा के पैर में लिपट कर उसे डंस लिया। इससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई।

परिजन उसे आरा सदर अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद परिजन अपनी स्वेच्छा से शव का बिना पोस्टमार्टम कराये ही उसे अपनी संतुष्टि को लेकर झाड़-फूंक कराने वापस कहीं और लेकर चले गए। वही बताया जाता है कि मृत किशोरी अपने छह बहनों में सबसे छोटी थी। वह इंटर की छात्रा थी। उसके परिवार में मां देवांति देवी व छह भाई बहन हैं। घटना के बाद मृत किशोर के घर में कोहराम मच गया है।

You may have missed