खाकी पर दाग : नशे में धूत पुलिसकर्मी ने छात्रा को छेड़ा, आक्रोशित लोगों ने तत्काल सस्पेंड करने की मांग

पटना। बड़ी खबर दानापुर से आ रही है, जहां नशे में धूत पुलिस के जवान ने छात्रा से छेड़खानी की है। जिसके कंधे पर शराबबंदी कानून को कड़ाई से लागू करने की जिम्मेदारी है यदि वही शराब पीकर असामाजिक कार्य करने लगे तो इसे क्या कहेंगे? छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगे तो इसे क्या कहेंगे? वही यह ताजा मामला राजधानी पटना का है। जहां, दानापुर थाने के डायल 112 के पुलिस कर्मियों की जिसकी करतूत से खाकी वर्दी दागदार हो गयी है। बता दे की डायल 112 के नशेड़ी पुलिस जवान ने ऐसी हरकत की जिससे लोग आक्रोशित हो गये व थाने का घेराव करने पहुंच गये। वही इस दौरान लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया व नारेबाजी की। वही गुस्साएं लोगों ने आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की। आरोपी पुलिस को सस्पेंड करने व तत्काल जेल भेजने की बात कही। दरअसल, पटना के दानापुर थाने के पुलिस कर्मियों ने खाकी वर्दी को दागदार कर दिया है। शराब के नशे में धूत दानापुर थाना के डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने सड़क से गुजर रही एक छात्रा के साथ छेड़खानी की। पुलिस की इस करतूत की जानकारी जब इलाके के लोगों को हुई तो लोग थाने पर पहुंच गये व इस दौरान सुल्तानपुर चौकी का घेराव कर दिया। वही इस दौरान लोगों की आरोपी ASI शेरू सिंह के साथ हाथापाई हो गयी। गुस्साएं लोगों ने पुलिस के वरीय अधिकारियों से मामले पर संज्ञान लेने की बात कही। वही लोगों ने छेड़खानी करने वाले पुलिस कर्मियों को तत्काल सस्पेंड करने की मांग अधिकारियों से की। वही आरोपी ASI शेरू सिंह समेत शराब के नशे में धुत अन्य पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई कर जेल भेजने की मांग की। सुल्तानपुरी पुलिस चौकी का घेराव कर रहे लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

About Post Author

You may have missed