September 15, 2025

स्वाति पटेल का खुलासा, चिराग पासवान व प्रिंस राज पर लगाया ये आरोप

सेंट्रल डेस्क। चिराग ने अपनी चिट्ठी में जिस स्वाति पटेल का नाम लिया है उसने ही आज मीडिया के सामने चिराग पासवान व प्रिंस राज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। स्वाति ने प्रिंस राज पर यौन शोषण व चिराग पर अनदेखी का आरोप लगाया है। इससे प्रिंस राज की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

स्वाति पटेल का नाम मंगलवार को उस वक्त आया था जब चिराग पासवान ने अपने चचेरे भाई प्रिंस राज को ब्लैकमेल करने के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया था। चिराग पासवान ने अपने चाचा पशुपति पारस को लिखे गए एक पुराने पत्र को साझा करते हुए आरोप लगाए थे कि प्रिंस राज के साथ ब्लैकमेलिंग का जो खेल हो रहा था, इस मामले में पशुपति पारस की भूमिका अच्छी नहीं थी।

ऐसे हुआ खुलासा

प्रिंस राज के सेक्स स्कैंडल में फंसने का खुलासा चिराग पासवान के पुराने पत्र से हुआ। चिराग पासवान ने ये पत्र अपने चाचा पशुपति पारस को लिखा था। होली के दिन यानि 29 मार्च को लिखे इस पत्र में चिराग पासवान पशुपति पारस को ये बता रहे थे कि कैसे पारस परिवार से लेकर पार्टी के काम में सहयोग नहीं कर रहे थे। 6 पन्ने के इस पत्र से प्रिंस राज के सेक्स स्कैंडल में फंसने की चर्चा है।

इन्होंने लगाया था आरोप

चिराग पासवान ने अपने चाचा पशुपति कुमार पारस को भेजे गए पत्र में लिखा  कुछ दिन पहले स्वाति नाम की महिला जो पहले अपनी पार्टी से जुड़ी हुई थी वह प्रिंस पर यौन शोषण का आरोप लगाकर ब्लैकमेल कर रही थी। परिवार के बड़े होने के नाते मैंने आपसे इस विषय पर परामर्श किया लेकिन आपने इस गंभीर मामले को अनदेखा कर दिया। आपके अनदेखा करने के बाद मैने प्रिंस को पुलिस के पास जाने की सलाह दी ताकि सच व झूठ सामने आए और जो कोई भी दोषी हो वह दंडित हो।

चिराग पासवान के इस पत्र से साफ होता है कि सांसद प्रिंस राज सेक्स स्कैंडल में फंसे थे लोजपा की ही एक नेत्री ने उन पर यौन शोषण का आऱोप लगाया था और बकायदा ब्लैकमेल कर रही थी इसकी जानकारी पूरे पासवान परिवार को थी।

You may have missed