February 15, 2026

सुशील मोदी ने वोटकटवा कहा-मगर लोजपा तो फिर भी भाजपा के साथ ही है!

पटना।बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का लोजपा पर दिए गए बयान को लेकर विवाद गहरा गया है।सुशील मोदी ने लोजपा को वोटकटवा करार दिया है।वहीं भाजपा के कई बड़े नेता अब तक लोजपा के टिकट पर मैदान पर उतर चुके हैं।खेल समझ में नहीं आ रहा है।एक तरफ तो भाजपा के बड़े नेता लोजपा के टिकट पर मैदान में उतर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सुशील मोदी लोजपा को वोटकटवा करार दे रहे हैं।इतना ही नहीं भाजपा के अन्य बड़े नेताओं की खामोशी भी ‘आफ्टर पोल इफेक्ट’ की ओर इशारा कर रही है।एक तरफ भाजपा के डिप्टी सीएम सुशील मोदी लोजपा पर तीखे प्रहार कर रहे हैं।वहीं दूसरी तरफ लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कह रहे हैं कि वे भाजपा की बी टीम नहीं हैं।बल्कि इस चुनाव में भाजपा के साथ हैं।सनद रहे कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव के बाद बिहार में भाजपा तथा लोजपा की सरकार बनेगी।इतना ही नहीं चिराग पासवान ने यह भी कहा था कि भाजपा उनके खिलाफ नहीं है।बस नीतीश कुमार के दबाव में उनकी तथा उनकी पार्टी के खिलाफ भाजपा के कुछ नेताओं के द्वारा बयान दिया जा रहा है।

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लोजपा के कई नेताओं का बयान आया है।वह जानबूझकर भ्रम में डाल रहे हैं।जितना हम सीटें देना चाहते थे उससे वह अधिक सीटें लोजपा मांग रही थी।जिसके कारण वार्ता टूट गई। आजकल लोजपा के कुछ नेता यह भ्रम फैला रहे हैं कि प्रधानमंत्री और अमित शाह ने लोजपा को एनडीए गठबंधन से निकलने से क्यों नहीं रोका।

You may have missed