उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के आप्त सचिव समेत चार कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, मुख्य सचिवालय का किया जा रहा है सैनिटाइजेशन
पटना।बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच एक बड़ी खबर आई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के ऑफिस के चार कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।मिली जानकारी के मुताबिक उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के कार्यालय में कार्यरत उनके आप्त सचिव समेत तीन अन्य कर्मचारी की कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।डिप्टी सीएम सुशील मोदी के कार्यालय में कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से सचिवालय में हड़कंप मच गया है।बताया जाता है कि राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के मद्देनजर पॉजिटिव चेन का पता लगाकर अभियान चलाया जा रहा है।इसी दौरान उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के चार स्टाफ पॉजिटिव पाए गए।जिनमें उनके सरकारी आप्त सचिव भी शामिल है। खबरों के मुताबिक चार कर्मचारियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब मुख्य सचिवालय में संक्रमण का खतरा बहुत बढ़ गया है।इसके मद्देनजर अब मुख्य सचिवालय समेत समीपवर्ती कार्यालयों में सैनिटाइजेशन काम आरंभ होगा। उल्लेखनीय है की तीन दिन पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री,विधानसभा अध्यक्ष तथा उपमुख्यमंत्री का सैंपल टेस्ट के लिए लिया गया था।तीनों ही टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट आई थी।


