राजद के वरिष्ठ नेता सुनील यादव ने लोजपा (रा) का थामा दामन, चिराग ने कहा- इनके पार्टी में शामिल होने से मिलेगी मजबूती
पटना। लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी के उपस्थिति में राजद के वरिष्ठ नेता सह पालीगंज क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुनील यादव ने आज रविंद्र भंवर पटना में अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ लोजपा (रा) में शामिल हुए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। वही चिराग पासवान ने कहा कि सुनील यादव अपने क्षेत्र का लोकप्रिय नेता है। हमेशा समाज में रहकर लोगों की सेवा करते हैं, इनके पार्टी में शामिल होने पर पार्टी को मजबूती मिलेगी। आगे चिराग ने मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जरूरी है की बिहार में आज कम से कम जात, धर्म मजहब से उठकर सिर्फ और सिर्फ बिहार को फर्स्ट और बिहारी को फर्स्ट बनाने की। उन्होंने आगे कहा की आज की तारीख में जो महागठबंधन की सरकार है, पिछले 33 सालों से यही सरकार बिहार का नेतृत्व करती रही है, इसी गठबंधन की अलग-अलग घटक दल के नेता बिहार का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं, लेकिन आजादी के 75 सालों के बाद भी अगर आज भी बिहार एक पिछड़ा प्रदेश कहलाता है। अगर बिहार आज भी एक विकसित राज्य नहीं बन पाया तो इसके लिए जिम्मेवार है इस 33 साल की महागठबंधन की सरकार। जिन्होंने सिर्फ और सिर्फ धर्म, जात व मजहब का राजनीति किया और लोगों को जाति में बांटने का काम किया। भाई को भाई से अलग करने का काम किया, दलित को महादलित, पिछड़ा को अति पिछड़ा सिर्फ इन्होंने जातियों का बात किया और परिणाम है कि बिहार के युवा शिक्षा, रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाने के लिए मजबूर हैं। वही पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने बताया कि सुनील यादव के साथ दर्जनों दूसरे-दूसरे दलों के नेताओं ने भी पार्टी में भी शामिल हुए। वही शामिल होने वालों में से रविंद्र कनौजिया राजद पंचायती अरवल जिलाध्यक्ष, रविंद्र चंद्रवंशी पूर्व मुखिया अध्यक्ष जदयू, सुभाष पासवान प्रखंड प्रमुख पालीगंज, राकेश दास पूर्व मुखिया, प्रेम जय चौधरी पंचायत समिति सदस्य, पारस कुमार पंचायत समिति सदस्य, राधे पासवान पूर्व मुखिया आदि अन्य लोग थे। वही इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण कुमार ,राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, प्रधान महासचिव संजय पासवान, युवा राष्ट्रीय महासचिव अनिल पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी, संजय सिंह, मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट, युवा प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ,अभय सिंह, विस्तार प्रमुख अजय कुशवाहा, छात्र अध्यक्ष प्रिंस, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजय कुमार, सत्येंद्र रंजन, महासचिव चंदन पासवान मौजूद थे।


