September 17, 2025

पटना में स्कूली छात्र-छात्राओं ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद् के केंद्रीय प्रयोगशाला का किया भ्रमण, क्रियाकलापों की दी गई जानकारी

पटना। आज पटना के सेंट कैरेंस उच्च विद्यालय, खगौल, पटना से आये छात्र-छात्राओं के एक दल को बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद् द्वारा पर्षद् के क्रिर्याकलापों, वायु, जल एवं ध्वनि प्रदूषण के संबंध में जानकारी दी गयी साथ ही उन्हें पर्षद् के केन्द्रीय प्रयोगशाला का भी भम्रण कराया गया। सेंट कैरेंस उच्च विद्यालय, खगौल के एक शिक्षक श्री ओम प्रकाश तिवारी की अगुआई में आये वर्ग 12 के छात्र-छात्राओं को पर्षद् के वरीय वैज्ञानिक डॉ. नवीन कुमार एवं श्री अरूण कुमार द्वारा पर्षद् के क्रिर्याकलापों, राज्य पर्षद् की स्थापना, देश में लागू पर्यावरणीय अधिनियमों एवं नियमावलियों के बारे में बताया गया। राज्य में वायु प्रदूषण की स्थिति इसके कारका ए.क्यू.आई. आदि के बारे में सामान्य जानकारी दी गई। इस संबंध में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गये सवालों को भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के पश्चात छात्र-छात्राओं को पर्षद् मुख्यालय स्थित केन्द्रीय प्रयोगशाला का भम्रण कराया गया जहां चल रहे जल, वायु एवं ध्वनि नमूना विश्लेषण कार्यों से परिचित कराया गया। पर्षद् के वरीय वैज्ञानिक डॉ. नवीन कुमार द्वारा छात्र-छात्राओं के दल के साथ पधारे शिक्षक श्री ओम प्रकाश तिवारी, सेंट कैरेंस उच्च विद्यालय, खगौल, पटना को विद्यालय की ऐसी पहल के लिए धन्यवाद दिया।

You may have missed