भागलपुर : पढ़ाई को लेकर चिंतित 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, पंखे से लटकी मिली लड़की का शव, परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल

भागलपुर। बिहार के भागलपुर के कहलगांव के दीप्ति नगर केंद्रीय विद्यालय की 12वीं की छात्रा ने सोमवार शाम को पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वही बता दे की उनके पिता कहलगांव में कॉन्ट्रैक्ट पर NTPC में मजदूरी का काम करते हैं। वही उनकी बेटी विनीता कुमारी दीप्ति नगर कहलगांव NTPC में 12 वी की पढ़ाई कर रही थी। वही परिजनों ने बताया की वह कोचिंग से आई और घर के दरवाजे को बंद कर पंखे से झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वही यह तब पता चला जब उसके भाई ने दरवाजे में जोर-जोर से आवाज दी और अंदर से कोई आवाज नहीं आई।

वही तब उसके भाई ने खिड़की से झांक कर देखा। तो उसकी बहन पंखे से लटकी हुई मिली। बता दे की मृत युवती का घर रेशम नगर जीरोमाइल बहादुरपुर भागलपुर है। वही उनके पिता NTPC में कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर कार्यरत हैं। वही इस कारण पूरा परिवार कहलगांव में रहता है। वही उनके पिता वकील कुमार चौधरी ने बताया कि वह पढ़ाई से काफी दिनों से परेशान थी। वही उनके पिता ने बताया की मेरी बेटी बायोलॉजी विषय में फेल कर गई थी। उसके बाद घर में कुछ कहासुनी हुई थी। लेकिन फिर सब कुछ सामान्य हो गया था। फिर ऐसा कदम उठाना समझ से परे है। वहीं उनके परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

About Post Author

You may have missed