PATNA : छात्र RJD ने निकाला आक्रोशपूर्ण मार्च, फूंका CM नीतीश का पुतला; कुलपतियों के संपत्ति की CBI जांच की मांग
पटना। छात्र राजद ने बिहार में शिक्षकों की कमी, विश्वविद्यालयों में तमाम कुलपतियों के संपत्ति की सीबीआई जांच कराने की मांग को ले शनिवार को पार्टी कार्यालय से इनकम टैक्स चौराहा तक आक्रोशपूर्ण मार्च निकाला एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।
इस मौके पर छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष गगन कुमार ने कहा कि बिहार लगातार घोटालों और भष्ट्राचार की भेंट चढ़ रहा है, विश्वविद्यालयों की स्थिति दिन व दिन बदतर होती जा रही है। सरकार से मांग करते हैं कि बिहार के तमाम विश्वविद्यालय के कुलपतियों के संपतियों की जांच सीबीआई द्वारा करायी जाए। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बेलाल खान ने कहा कि 15 साल बेमिसाल का नारा देने वाला ने ही बिहार को बदहाली में डाल रखा है।
इस मौके पर शत्रुधन यादव, डीके यादव, मो. सोनू, अमित कुमार, संतोष कुमार, मोनू यादव, रंजन यादव, रितेश कुमार, मो. इमरान, मंटू कुमार, नंदन कुमार, मो. दानिश सहित सैकड़ों छात्र नेता शामिल थे।


