बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल छात्र ने अस्पताल में तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

file photo

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में सड़क दुर्घटना में घायल छात्र की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मामला साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के मुंगेरपुल के समीप की है। मृतक छात्र की पहचान खगरिया जिले के रहने वाले रंजीत पासवान का पुत्र विवेक कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि विवेक कुमार ग्रेजुएशन का छात्र था। और मंगलवार के दिन विवेक कुमार अपने मोटरसाइकिल से सवार होकर मुंगेर से एडमिट कार्ड लेकर अपने घर खगड़िया लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने आगे से चकमा दिया। जिससे मोटरसाइकिल सवार विवेक कुमार अपना संतुलन को दिया और डिवाइजर से जा टकराया। टकराने के बाद विवेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे उस जगह से उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया। आनन फानन में परिजनों ने उसे पटना ले जा रहा था। जहां रास्ते में ही विवेक कुमार ने दम तोड़ दिया। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों ने साहेवपुर कमाल थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर साहेवपुर कमाल थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक विवेक कुमार होनहार लड़का था और पढ़ने पढ़ाई लिखाई में भी बहुत तेज था। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

You may have missed