February 16, 2026

मुहर्रम कल : सासाराम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, शहर के चौक-चौराहों पर अर्द्धसैनिक बालों की तैनाती

सासाराम। देश भर में कल मुस्लिम समुदाय के लोग मुहर्रम का पर्व मनाए गए। जिसको लेकर सभी जिले के प्रशाशन अलर्ट है। सोसल मिडिय पर अफवा फैलाने वालों पर भी बिहार पुलिस नजरे रख रही है। बता दे की पिछले दिनों रामनवमी के मौके पर सासाराम में हुए भारी उपद्रव को ध्यान में रखते हुए इस बार रोहतास पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। मोहर्रम को लेकर DM धर्मेंद्र कुमार व SP विनीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च किया। वही इस दौरान बाइक सवार पुलिस जवानों ने शहर में घूमकर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। वही मोहर्रम को लेकर जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही संवेदनशील जगहो पर नजर रखी जा रही है। रोहतास के SP विनीत कुमार ने बताया कि तमाम तरह के पुलिस वालों बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने अपील की है कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में लोग मोहर्रम का त्यौहार मनाएं। बता दें कि पिछले दिनों सासाराम में रामनवमी की शोभायात्रा खत्म होने ही वाली थी, तभी शहर धधक उठा था। वही हिंसा की आग ऐसे जली कि लोग सिहर उठे थे। देखते ही देखते बेकाबू भीड़ ने आगजनी शुरू कर दी थी। कई गाड़ियां धू-धू कर जलने लगीं थी। कुछ देर तक ऐसा लग रहा था कि मानो शहर में न पुलिस है और न ही कोई प्रशासन। जब तक पुलिस जागी तब तक शहर का माहौल बदल चुका था। सड़कें जंग का मैदान बन चुकी थीं लेकिन बाद में किसी तरह से शहर के हालात सामान्य हुए थे।

You may have missed