राजद विधायक के सरकारी आवास में 48 घंटे के भीतर दो बार चोरी; AC-TV छोड़, नल और सिंक ले गए चोर

पटना। राजधानी पटना में चोरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है की आम लोगों के घर के बाद अब नेता व विधायक के आवासों को निशाना बना रहे है। इसी कड़ी में आज राजद विधायक के सरकारी आवास में 48 घंटे के भीतर दो बार चोरों ने चोरी की है। चोरों ने कीमती समान के साथ सरकारी आवास से नल और बेसिन उखाड़ कर ले गए। जबकि एसी व टीवी को हाथ तक नहीं लगाया। बता दे की यह चोरी वीर चंद्र मार्ग स्थित फ्लैट नंबर 14/5 में हुई। यह सरकारी आवास बेगूसराय के साहेबपुर कमाल से RJD विधायक सत्तानंद संबुद्ध उर्फ ललन यादव के नाम पर है। फिलहाल विधायक ललन यादव दिल्ली में हैं। यहां उनके रिश्तेदार विकास रहते हैं, जिन्होंने घटना की जानकारी दी। विधायक के रिश्तेदार विकास यादव ने बताया की चोर घर का दरवाजा काट कर घर में घुसे। पहली चोरी शनिवार रात को हुई। जिसकी जानकारी रविवार को हुई। चोर उस वक्त भी सिर्फ नल, टोटी और सिंक ले गए थे। इसकी FIR रविवार को कोतवाली थाने में दर्ज कराई। इसके अगले दिन सोमवार को फिर चोरी हुई। इसकी जानकारी उन्हें देर रात 10 बजे हुई। इस बार भी चोरों ने बाथरूम और किचन में धावा बोला। नल और बेसिन उखाड़ ले गए। टीवी, एसी, डॉक्यूमेंट्स इन चीजों को हाथ भी नहीं लगाया। बता दे की वीर चंद्र पटेल पथ के बगल में विधायक आवास बनाया गया है। विधायकों के रहने के लिए एक साल पहले यहां आवास बनाए गए हैं। यहां कुल 75 फ्लैट है। एक फ्लैट की कीमत करीब 85 लाख रुपए आई है। वही पूरे कैंपस में सिर्फ एक गार्ड है जो गेट पर रहता है। पूरे परिसर में CCTV भी नहीं लगा है। इलाके में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।
