November 16, 2025

पटना जंक्शन पर तैनात स्टेशन मास्टर ने पत्नी की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

पटना। पटना जंक्शन पर तैनात स्टेशन मास्टर अतुल लाल ने अपनी पत्नी तुलिका प्रसाद की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद आत्महत्या भी कर ली। यह घटना पत्रकारनगर थाना इलाके के चित्रगुप्तनगर में सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे हुई। जिस वक्त पति ने इस घटना को अंजाम दिया उस समय दंपती के दो बच्चे दूसरे कमरे में सोए हुए थे। महिला कोरोना पॉजिटिव है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

You may have missed