February 14, 2026

वैशाली में बच्चों के विवाद में चाकूबाजी, बीच-बचाव के दौरान एक घायल

हाजीपुर। वैशाली में परिजनों ने एक युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया है। घायल युवक की स्थिति नाजुक है। युवक की पीठ पर चाकू से तीन बार वार किया गया है। घायल युवक छपरा जिले के आकिलपुर थाना अन्तर्गत दूधिया गांव निवासी देव चंद महतो का 45 वर्षीय पुत्र किशुन महतो है। जो खेतीबाड़ी करता है। घायल युवक किशुन महतो ने कहा कि पड़ोसी के बच्चे से मेरे बच्चे के बीच विवाद हुआ था। इसी बीच मेरे बच्चे को सुंदर महत पीटने लगा। जब वे बीच बचाव करने गया। तभी किशुन महतो और सुंदर महतो के बीच गाली-गलौज होने लगी। जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। चाकू से तीन हमले भी किए गए। चाकू लगने से घायल किशुन महतो जमीन पर गिर गया। जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही आकिलपुर थाना की पुलिस पड़ताल में जुट गई है।

You may have missed