बोधगया दलाई लामा की जासूसी करवा रहा चीन, संदिग्ध महिला की तलाश में जुटी एजेंसियां

गया। ज्ञान की भूमि बोधगया में इन दिनों दुनियाभर से बौद्ध धर्म के अनुयायी आए हुए हैं। बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा भी काल चक्र पूजा को लेकर एक महीने के प्रवास पर हैं। इसी दौरान गया में एक चीनी महिला के गायब होने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। पुलिस को शक है कि चीनी महिला बिहार में दलाई लामा की जासूसी के मकसद से भेजी गई है। पुलिस ने गायब चीनी महिला का स्केच जारी किया है। तस्वीर जारी करते हुए पुलिस ने लोगों से उस महिला की जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी को देने का आग्रह किया है। गया की एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि गया में एक चीनी महिला के रहने की जानकारी मिली है। हमें पिछले 2 साल से इनपुट मिल रहे थे। फिलहाल चीनी महिला का पता नहीं चल रहा है, जिससे कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। एसएसपी ने बताया कि महिला के चीनी जासूस होने के संदेह से इंकार नहीं किया जा सकता। इसलिए सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाशी कर रही है। गया की एसएसपी ने बताया कि चीनी महिला का नाम मिस सॉन्ग सिऔल बताया है। इस महिला के सभी गतिविधियों और आवासन स्थल के बारे में पुलिस जानकारी एकत्रित कर रही है। लोगों से अपील की गई है कि गायब चीनी महिला कहीं भी दिखती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। हालांकि, पुलिस का यह भी कहना है कि बोधगया में कहीं कोई खतरे और असुरक्षा की बात नहीं है। सब कुछ सामान्य तरीके से चल रहा है।

About Post Author

You may have missed