February 24, 2026

बिहार बोर्ड इंटर नामांकन के लिए आज से शुरू हुआ स्पॉट एडमिशन, 6 नवंबर तक आवेदन

पटना। बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन फॉर्म भरने से वंचित स्टूडेंट्स को बिहार बोर्ड ने एक और अंतिम मौका दिया है। स्टूडेंट्स के हित को ध्यान में रखते हुए स्पॉट एडमिशन की तिथि 3 नवंबर 2022 से 6 नवंबर 2022 तक बढ़ा दी गयी है। इससे पहले स्पॉट राउंड के तहत 15 अक्तूबर 2022 तक छात्रों को मौका दिया गया था। ओएफएसएस प्रक्रिया के तहत प्रथम, द्वितीय सूची में चयनित तथा नामांकित छात्र जिन्होंने नामांकन के बाद स्लाइड अप का विकल्प दिया था, लेकिन स्लाइड अप वाले संस्थान में अंतिम रूप से नामांकन नहीं ले सके, ऐसे छात्रों का पूर्व में लिया गया नामांकन स्वतः रद्द हो गया है। तथा उन्हें स्पॉट राउंड के तहत नामांकन के लिए फिर से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अन्यथा वे 2024 इंटर वार्षिक परीक्षा में शामिल होने के योग्य नहीं होंगे। शिक्षण संस्थान के प्राचार्य रिक्त सीटों से संबंधी सूचना अपने कॉलेज या विद्यालय में जारी करेंगे। स्पॉट नामांकन के लिए इच्छुक छात्र छात्राएं जिस संकाय एवं विषय में नामांकन लेना चाहते हैं, संबंधित संस्थान के प्राचार्य से मिल कर उक्त सीट के लिए अनुरोध करेंगे। संबंधित प्राचार्य रिक्त सीटों पर नामांकन ले सकेंगे।

You may have missed