नवादा में सट्टा-मटका के विवाद में जमकर फायरिंग; 14 हिरासत में, 5 खोखा बरामद

नवादा। बिहार के नवादा जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। सट्टा मटका को लेकर फायरिंग का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अन्य आरोपी की गिरफ्तार के लिए तलाश में जुट गई है। मामला जिले के नगर थाना का है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि यहां स्थित शिव दयाल विधा में 3 दिन पहले जुआ खेलने के दौरान झगड़ा हो गई थी। झगड़ा बढ़ने पर दोनों गुटो के बीच रोड़ेबाजी और कई राउंड फायरिंग की गई। इससे इलाके में दहशत का माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। कई लोगों को हिरासत में भी ले ली है।
घटनास्थल से 5 खोखा बरामद, 14 हिरासत में
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके पर से कई लोगों की गिरफ्तारी की है। इस मामले के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवदयाल बीघा निवासी अनिल सिंह का पुत्र गोविंद मुखर्जी समेत 4 को धर दबोचा। वहीं, पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गांव की महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस की कार्रवाई में बाधा पहुंचाने के आरोप में 10 महिलाओं को भी पुलिस ने अपने हिरासत में ले ली है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल से 5 खोखा भी बरामद किया है।

About Post Author

You may have missed