प्रधानमंत्री जी ने 2015 में विदेशों में विपक्ष के खिलाफ जो भाषण दिया था, क्या वह देशप्रेम था? : ललन सिंह

  • देशद्रोह और देशप्रेम की परिभाषा भाजपा तय नहीं कर सकती

पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी पर कड़ा हमला बोलते हुए सवाल किया है कि भाजपा बताए कि जब प्रधानमंत्री जी ने 2015 में अपने विदेश दौरों के दौरान देश के विपक्षी दलों पर सवाल उठाया था, तब क्या वह देश के खिलाफ नहीं था? वही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के ऊपर भाजपा के द्वारा लगाये जा रहे आरोपों और लोकसभा में हो रही नारेबाजी पर कहा कि सदन में सत्ता पक्ष के लोग ही नारेबाजी कर रहे थे। वही उन्होंने सवाल पूछा कि 2015 में आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने सियोल, शंघाई एवं संयुक्त राज्य अमेरिका में जाकर विपक्ष के खिलाफ जो भाषण दिया था, क्या वह देशप्रेम था? और आज राहुल गाँधी जी ने कुछ कह दिया तो वह देशद्रोह हो गया? वही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि देशद्रोह की परिभाषा आप तय नहीं कर सकते। 2015 में भाजपा ने जो बबूल का पेड़ बोया था, वह आज आम नहीं बनेगा! अगर आज राहुल गांधी जी को माफ़ी मांगने की बात भाजपा कर रही है, तो 2015 के लिए प्रधानमंत्री जी को भी माफी मांगनी चाहिए। वही उन्होंने भाजपा पर जान-बूझकर सदन नहीं चलने देने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता पक्ष चाहती है कि देश की ज्वलंत समस्याएँ चर्चा में नहीं आयें। इसीलिए भाजपा के लोग सदन चलने नहीं देना चाहते। वही उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा की इस रणनीति को भलीभांति समझ चुकी है। 2024 के चुनाव में भाजपा को इसका करारा जवाब मिलेगा।

About Post Author

You may have missed