November 20, 2025

प्रदेश में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून ने दी दस्तक: पटना समेत कई जिलों में तापमान बढ़ा, अभी वर्षा के आसार नहीं

पटना। बिहार में जून के पहले सप्ताह में बिहार में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून ने दस्तक दी थी। अगले दो-तीन दिनों में मानसून बिहार से विदा हो जाएगा। तीन दिन पहले कम दबाव का क्षेत्र बनने के साथ ही एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन बना हुआ था। वह पूर्वोत्तर की ओर शिफ्ट कर गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। विभाग की ओर से किसी भी जिले में बारिश को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि अधिक नमी होने के कारण कहीं-कही बारिश हो सकती है। 1 से 6 अक्टूबर के बीच बिहार में 88 एमएम बारिश हुई। यह नॉर्मल से 276 फीसदी अधिक है। वहीं पटना में इस दौरान में 46.1 एमएम बारिश हुई जो सामान्य से 98 फीसदी अधिक है। शुक्रवार को पटना के अधिकतम तापमान में करीब 6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। यहां का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम 25.2 डिग्री। समस्तीपुर में रेलवे गंडक कॉलोनी के आस-पास जलजमाव अभी भी है। रेलवे और नगर निगम की ओर से पानी निकालने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए शहर और रेलवे क्षेत्र से गुजरने वालें दर्जनभर नालों को चिन्हित किया गया है। शुक्रवार को पटना में गर्मी महसूस नहीं की गई। सुबह में आकाश बादल से घिरा था। फिर धूप निकली। हवा चलने से लोगों ने राहत की सांस ली। अगले तीन दिन में पटना समेत बिहार का अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा। शनिवार को पटना और आसपास के इलाके में बारिश होने के आसार नहीं हैं। शुक्रवार को पश्चिमी यूपी, पश्चिमी मध्यप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात से मानसून विदा हो चुका है।

You may have missed