February 21, 2026

PATNA : ब्राह्मण महासभा से युवा प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुआ सोना झा

पटना। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, परशुराम सेवा संस्थान द्वारा पटना में सांगठनिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे बिहार के हरेक जिला से महानगर से सैकड़ो की संख्या में सक्रिय सदस्य भाग लिए इसी दौरान प्रदेश युवा अध्यक्ष का भी चुनाव संपन्न हुआ। जिसमे 7 उम्मीदवार पूरे बिहार से नॉमिनेशन दिए थे। अंततः सहरसा जिला के लगमा गांव निवासी सोना झा को प्रदेश अध्यक्ष युवा के पद पे निर्वाचित हुए। आसपास के जिला में तथा कोशी सीमांचल में काफी खुशी का माहौल है। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से खासकर युवा ब्राह्मणों में काफी उत्साह देखा गया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कहा की हमारी पहली प्राथमिकता संगठन का विस्तार करके गांव-गांव तक बूथ स्तर तक पहुंचाया जाय, ब्राह्मण समाज का हरेक छोटी बड़ी मांग प्रदेश स्तर तक उठाया जाएगा तथा बहुत सारी ब्राह्मण समाज के हित के लिए जो फैसला जरूरी है लिया जाएगा। साथ ही दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पटना, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी, इत्यादि जिला अध्यक्ष का भी चुनाव संपन्न हुआ। वैशाली धर्मेश मिश्रा, आनंद ठाकुर दरभंगा, पटना निर्मल मिश्रा, ज़िला युवा अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वही सभी को निर्वाचित होने पर कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय संयोजक इंजीनियर आशुतोष झा जी, पूर्व DIG अरविंद ठाकुर, संरक्षक संजीव मिश्र, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्र ,प्रदेश मीडिया प्रभारी रजनीश कुमार तिवारी, ललित झा, महिला मोर्चा के अध्यक्ष श्सुधा ओझा, नवनीत दुबे, चुनाव प्रभारी आशुतोष पांडेय आदि संगठन पदाधिकारी और सारे सदस्य और सैकड़ो के संख्या में कार्यकर्ता उन्हें इस दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामना व्यक्त किया वही सोना झा ने इस दायित्व के लिए संगठन के पद्दाधिकारी एवं सदस्यों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

 

You may have missed