महिला पहलवानों के समर्थन में एकजुटता मार्च, PWC की छात्रा ने कहा- जल्द हो दोषी की कारवाई, नहीं तो पटना में बड़ा आंदोलन

पटना। राजधानी के PWC आइसा इकाई की ओर से दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना दे रहीं महिला पहलवानों के समर्थन में एकजुटता मार्च निकाला गया। वही सभी छात्र पटना विमेंस कॉलेज की गेट पर जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही सभा का आयोजन किया। इनका कहना है कि महिला पहलवानों को जंतर-मंतर पर धरना पर बैठे हुए पूरे 21 दिन हो गए हैं। लेकिन, आज तक उन्हें न्याय नहीं मिला है। अगर उन्हें जल्द नया नहीं मिलेगा तो हम राजव्यापी आंदोलन करेंगे। वही छात्रा प्रीति ने कहा की की जब देश की बेटियां मेडल लेकर आई थी, तो प्रधानमंत्री जी फोटो खींचा रहे थे। आज जब उनके साथ खड़े होने की बारी है तो प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। वही बृज भूषण शरण सिंह जैसे अपराधी व्यक्ति के ऊपर कार्रवाई करने के बजाए उनका समर्थन कर रहे हैं। अभी तक उनको BJP से भी नहीं निकाला गया है। आज FIR के 10 दिन हो गए। लेकिन कुश्ती संघ के अध्यक्ष को गिरफ्तार नहीं किया गया है। यह देश के लिए शर्म की बात है।
बलात्कार की संस्कृति को नहीं बनने देंगे देश की संस्कृति
वही आगे छात्रा कल्पना सिंह ने कहा कि आज पटना वीमेंस कॉलेज की छात्राएं महिला पहलवानों के साथ खड़ी हैं और पिछले दिनों भी हमने एकजुटता सभा की थी और उनके समर्थन में प्रदर्शन किया था। आज फिर से हम लोगों ने एकजुटता सभा कर ये संदेश देने का काम किया हैं। यह सवाल पूरे देश भर की महिलाओं का है। BJP बलात्कार की संस्कृति को देश की संस्कृति बना देना चाह रही है। लेकिन, उसके खिलाफ देश की महिलाएं एवं छात्राएं खड़ी हैं। बलात्कार की संस्कृति को देश की संस्कृति नहीं बनने देगी। अगर, महिला पहलवानों को न्याय नहीं मिलता है तो हम छात्राएं पटना की सड़कों पर बड़े आंदोलन की तरफ बढ़ेगी। वही प्रदर्शन में मौजूद आइसा राज्य सह सचिव कुमार दिव्यम ने कहा कि पूरे पटना भर में छात्र समुदायों और आइसा द्वारा महिला पहलवानों के समर्थन में एकजुटता सभा की जा रही है। उनके न्याय की लड़ाई में छात्र समुदाय खड़ा है आज पटना विमेंस कॉलेज के गेट पर छात्राएं देश के लिए ओलंपिक मेडल जीतने वाली साक्षी मलिक एवं विनेश फोगाट के धरना के साथ एकजुटता दिखाते हुए छात्राएं खड़ी है।

About Post Author

You may have missed