February 11, 2026

सिवान में भूमि विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या,परिजनों में मचा कोहराम

सिवान। प्रदेश में अपराध का ग्राफ थमते नजर नहीं आ रहा है।राज्य के विभिन्न जिलों में अपराधियों का कहर बदस्तूर जारी है।आज सिवान में अपराधियों ने भूमि विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।घटना सीवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र की है।बताया जा रहा है कि भूमि विवाद में रिश्तेदार ने ही गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना में मरने वाला युवक 22 वर्षीय तेजस्वी इसी गांव का रहने वाला था।प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना को जमीनी विवाद में अंजाम दिया गया है।एक भूखंड के लिए दो पट्टिदारों के बीच सालों से विवाद चल रहा था।इसी दौरान एक पक्ष ने देर रात दूसरे पक्ष के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।गोली मारने के बाद अपराधी फिलहाल फरार है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय होकर छापामारी कर रही है मगर अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली है। वहीं इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में भय का माहौल व्याप्त है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।परिवार के लोगों ने घटना में शामिल दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

You may have missed