सिवान में अपराधियों का तांडव-लोहा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या,इलाके में दहशत
सिवान।प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला कायम है।अपराधियों के द्वारा नित्य दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों में बदस्तूर अपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।सिवान से प्राप्त खबरों के मुताबिक लोहा व्यवसाय की सिवान में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।बताया जाता है कि दरौंदा थाना क्षेत्र के मदन पुर गांव में लोहा व्यवसायी विजय कुमार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक विजय कुमार अपनी दुकान में ही सोए हुए थे।इस दौरान मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उन पर घात लगाकर हमला किया तथा गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।घटना के पीछे रकम के लेन-देन की बात बताई जाती है।प्राप्त खबरों के मुताबिक लोहा व्यवसायी विजय कुमार के रकम के लेनदेन को लेकर किसी से कुछ दिन पूर्व झगड़ा हुआ था।घटना की जानकारी प्राप्त होने के बाद स्थानीय पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची।पुलिस ने मृतक के व्यवसायी विजय कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि विजय कुमार की हत्या करने वाले अपराधी बहुत जल्द सलाखों के अंदर होंगे।


