January 27, 2026

सिवान के बड़हरिया में दुकान संचालक को गोली मारी,गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती,आम नागरिकों में प्रशासन के विरुद्ध रोष

सिवान।लचर प्रशासनिक व्यवस्था के चलते प्रदेश में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।अपराधियों के द्वारा नित्य दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों में आपराधिक वारदातों को बदस्तूर अंजाम दिया जा रहा है।प्रदेश के सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया है।घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।उसे इलाज के लिए पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि बड़हरिया थाना क्षेत्र में रोहित नाम का युवक, जिसका स्थानीय बाजार में दुकान भी है, कल शुक्रवार की शाम दुकान बंद करके जैसे ही रोहित अपने घर के समीप पहुंचा। घात लगाए बैठे अपराधियों ने उस पर फायरिंग कर दी।गोली रोहित के सीने में लगी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित को 4 गोलियां लगी है।उसे घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने सिवान सदर अस्पताल पहुंचाया।जहां से डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया है।इस घटना से इलाके में भय तथा दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।घटना के बाद मौका ए वारदात पर सिवान पुलिस पहुंची तथा मामले की छानबीन आरंभ कर दिया गया। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि मामला आपसी रंजिश का हो सकता है।इस घटना के बाद लचर प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन के विरुद्ध रोष जताया।

नोट-चित्र प्रतीकात्मक है।

You may have missed