February 11, 2026

सीतामढ़ी के क्वॉरेंटाइन सेंटर में सांप निकला,प्रवासी मजदूरों ने मचाया हंगामा, कुव्यवस्था के आरोप

सीतामढी।कोरोना वायरस संक्रमण के खतरों में रोकथाम के लिए बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में अचानक सांप निकल जाने से हंगामा हो गया।बिहार में बाहर से आ रहे प्रवासी श्रमिकों के लिए बड़ी संख्या में क्वारेंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। हालांकि लगातार सरकार के द्वारा संचालित किए जा रहे हैं विभिन्न क्वॉरेंटाइन सेंटर में तरह-तरह के अव्यवस्था वाली खबरें सामने आती रही है।सीतामढ़ी के बथनाहा में क्वारेंटाइन सेंटर में सांप निकलने से बवाल मच गया।इसके बाद क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूरों ने हंगामा किया है।हंगामा कर रहे मजदूरों ने आरोप लगाया है कि क्वारेंटाइन सेंटर में भारी अव्यवस्था का आलम है।

बथनाहा प्रखंड के प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय मझौलिया स्थित  क्वरंटाइन सेंटर से  खबर सामने आ रही है। जहां क्वारेंटाइन सेंटर में सांप निकलने  के बाद हड़कंप मच गया। सांप को देखते ही वहीं अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गयी। डरे-सहमे मजदूरों ने कहा कि आए दिन यहां कीड़े-मकोड़े और सांप निकल रहे हैं। यहां रहना मुश्किल हो गया है।

क्वारेंटाइन सेंटर में मजदूरों ने हंगामा किया। उन्होनें कहा कि यहां चारों तरफ समस्या ही समस्या है। कीड़े-मकोड़े तो मिल ही रहे हैं। खाने-पीने का भी कोई ठिकाना नहीं है। कभी समय पर खाना नहीं दिया जा रहा है और न ही खाने की क्वालिटी ही सही है। इसके अलावे शौचालय की समस्या भी गंभीर है। यहां रह रहे मजदूरों ने अधिकारियों से जांच तक तत्काल सुविधा मुहैया कराए जाने की मांग की है।

You may have missed