भागलपुर में जमीन विवाद में देवर ने की भाभी की गोली मारकर की हत्या, जानिए पूरा मामला

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में लालच और संपत्ति की भूख मिटाने के लिए रिश्ते के कत्ल की वारदात सामने आई है। घटना कहलगांव थाना क्षेत्र के भुस्काचक गांव की है। गांव में जमीन विवाद में देवर ने अपनी ही भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। एसडीपीओ शिवानंद सिंह, कहलगांव थाना की पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजा। जानकारी के मुताबिक कहलगांव थाना क्षेत्र के भुस्काचक गांव की द्रौपदी देवी (55) को उनके देवर उमेश मंडल ने गोली मार दी। मृतका के पति सुरेंद्र मंडल की पहले ही मौत हो चुकी थी। उनकी कोई संतान नहीं था। दो बीघा के करीब जमीन उसके हिस्से में आई थी। वर्तमान में बन रहे फोरलेन में मृतका की जमीन अधिग्रहित की गई थी। जिसमें करीब 10 लाख रुपये मृतका को मिलने वाला था। इस रकम को लेकर देवर-भाभी में बराबर झगड़ा होता रहता था। ग्रामीण स्तर पर भी कई बार पंचायत होने की बात बताई जा रही है। आरोप है कि गुरुवार को वाद-विवाद के बाद दरवाजे पर ही महिला के देवर उमेश मंडल और भतीजा ने कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी जिसमें उसकी मौत हो गई।
आरोपी देवर गिरफ्तार
बताया जा रहा हैं की कहलगांव थाना की पुलिस हत्यारोपी देवर उमेश मंडल को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि मृतक महिला के भाई का पुत्र कहलगांव थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव निवासी राजेश कुमार सिंह ने मृतका के देवर उमेश मंडल, उसकी पत्नी अंजना देवी और पुत्र प्रमोद मंडल और रंजीत मंडल समेत अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। वहीं एसडीपीओ शिवानंद सिंह ने बताया कि जमीन-जायदाद को लेकर हत्या की वारदात हुई है। मृतक के देवर को गिरफ्तार किया गया है। अन्य फरार हैं।

About Post Author

You may have missed