‘अब श्रमजीवी एक्सप्रेस बिहियां में भी ठहरेगी’

नई दिल्ली। स्थानीय लोगों को बड़ी राहत देते हुए, केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री तथा आरा सांसद आर के सिंह ने घोषणा की है कि अब श्रमजीवी एक्सप्रेस बिहियां में भी ठहरेगी। 8 दिसम्बर को श्रमजीवी एक्सप्रेस का बिहियां स्टेशन पर ठहराव श्री आर के सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जायेगा। उसी दिन उनके द्वारा बिहियां स्टेशन हेतु स्वीकृत रेलवे फुट ओवर ब्रिज का भी शिलान्यास किया जायेगा। सिंह इन कार्यों के लिए लगातार प्रयासरत थे। इन्हीं प्रयासों के चलते रेल मंत्रालय ने राजगीर – नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस को अब बिहियां स्टेशन पर भी रोकने का निर्णय लिया है। श्रमजीवी एक्सप्रेस के बिहियां स्टेशन पर ठहराव से वहां के लोगों को दिल्ली आने जाने में बहुत सुविधा होगी।

3 thoughts on “‘अब श्रमजीवी एक्सप्रेस बिहियां में भी ठहरेगी’

  1. Pingback: bursa travesti
  2. Pingback: pg slot
  3. Pingback: 918kiss

Comments are closed.

You may have missed