December 7, 2025

समस्तीपुर : टावर कंपनी में कार्य करने वाले युवक को अपराधियों ने मारी पेट में गोली, इलाज के दौरान गई जान, जांच में जुटी प्रशासन

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर कोदरिया गांव में रविवार मध्य रात्रि बदमाशों की गोली से घायल टावर कंपनी में कार्य करने वाले युवक की मौत इलाज के दौरान मंगलवार सुबह DMCH में हो गई। वही मृतक नीरज कुमार उर्फ सनातन कुमार के शव का पोस्टमार्टम करा कर अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को सौंप दिया गया है। इधर हत्या की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। मिली जानकर के अनुसार बता दे कि रविवार मध्य रात्रि 3 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने युवक को पेट में गोली मार दी थी। वही बदमाशों की संख्या 3 बताई गई है जो एक बाइक पर सवार होकर आए थे।

वही इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश उसी बाइक से फरार हो गए। गोली की आवाज पर जुटे लोगों ने घायल युवक को तत्काल पीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे सदर अस्पताल भेजा गया। वही पुनः सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए DMCH रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। वही बताया जाता है कि मृतक कुछ दिनों पूर्व ही प्रदेश से लौटा है। नीरज एक टावर कंपनी में कार्य करता था। वही लोगों बताया की उसका घर गांव से थोड़ा अलग सुनसान जगह पर है। पुलिस फिलहाल घटना के कारणों का पता करने में जुटी है।

You may have missed