पटना में जन्मदिन पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग : दोस्त के सिर में लगी गोली, मौत

पटना। राजधानी पटना से हर्ष फायरिंग में मौत की खबर सामने आ रही है। जहां बाढ़ थाना क्षेत्र के गोपीनाथ मोहल्ले में दोस्त के बर्थडे पार्टी में शामिल युवक रोहित पांडेय की हर्ष फायरिंग में मौत हो गई। वही यह पूरी वारदात शनिवार देर रात की है। वही इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। वही मृतक का उम्र 20-25 वर्ष के आसपास का बताया जाता है। वहीं जिसने गोली चलाई थी, पुलिस ने रविवार की सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया है। वही अपराधकर्ता का नाम सुनील कुमार है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने बताया कि हर्ष फायरिंग कर रहे थे। पिस्टल स्प्रिंग में उसी दौरान कुछ दिक्कत हुई और गोली जा लगी। उसका घर सदर बाजार इलाके के कांटाही मोहल्ला बताया जाता है। वही इस मामले के संबंध मे पुलिस ने बताया कि सन्नी नाम का एक युवक फूल व माला का ऑर्डर लेकर सजाने का काम करता है। उसके दुकान में कई स्टाफ रहते हैं। शनिवार को एक स्टाफ का बर्थडे था। इसी कारण स्टाफ व उसके दोस्त के गोदाम में बर्थडे पार्टी मना रहे थे। वही इस दौरान सभी दोस्त आपस मे शराब पी रहे थे। पुलिस के अनुसार, शराब पीने की पुष्टि इस बात से हुई है कि घटनास्थल के पास गोदाम मे कई प्लास्टिक के ग्लास में शराब रखा हुआ था। वही मृतक के शव को गोदाम से एक चादर में लपेट हुआ बरामद किया गया है।
