big breaking-शक्ति मलिक हत्याकांड मामले में तेजस्वी-तेजप्रताप को क्लीन चिट, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पटना।पूर्णिया पूर्णिया में राजद के दलित नेता शक्ति मलिक हत्याकांड में राजद अध्यक्ष लालू यादव के पुत्र तथा राजद की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव तथा उनके भाई तेजप्रताप यादव को क्लीन चिट मिल गई है।पूर्णिया पुलिस ने शक्ति मलिक हत्याकांड के मुख्य आरोपी आफताब को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आफताब ने बताया कि शक्ति मलिक अपराधिक चरित्र का व्यक्ति था।उसके कई लोगों के साथ विवाद थे।मुख्य आरोपी आफताब ने बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर शक्ति मलिक की हत्या कर दी गई। आपने स्वीकारोक्ति बयान में आफताब ने बताया कि इस मामले से तेजस्वी यादव तथा तेज प्रताप यादव का कोई लेना देना नहीं है।पूर्णिया पुलिस ने भी आफताब के बयान के बाद इस मामले में तेजस्वी यादव तथा तेज प्रताप यादव को क्लीन चिट दे दिया है। गौरतलब है कि पूर्णिया में राजद के अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव शक्ति मालिक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।इस मामले में शक्ति मलिक की पत्नी के बयान पर तेजस्वी यादव-तेज प्रताप यादव समेत राजद नेता अनिल कुमार साधु एवं अन्य पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था।इस हत्याकांड के बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में जमकर बयानबाजी हुई।जदयू के प्रवक्ताओं के द्वारा राजद के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा गया था।तेजस्वी यादव ने भी मुख्यमंत्री से मांग की थी कि इस मामले की चाहे जिस किसी एजेंसी से जांच करा लें।ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा था कि अगर उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ भी करना हो तो उसके लिए भी तैयार हैं।


