बिहार : पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करने के बाद किशनगंज पहुंचे अमित शाह, भाजपा के सांसदों व विधायकों और पूर्व मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक
किशनगंज। सीमांचल दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार की शाम 4 बजे पूर्णिया से किशनगंज पहुंचें। पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करने के बाद गृहमंत्र हवाई मार्ग से किशनगंज के लिए रवाना हुए। बता दे की किशनगंज में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अमित शाह माता गुजरी यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। जहां 4 बजे वे बिहार भाजपा के सांसदों, विधायकों और पूर्व मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।
5 बजे BJP कोर कमेटी के साथ करेंगे बैठक
बताते चले की किशनगंज पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह हवाई अड्डा से माता गुजरी यूनिवर्सिटी पहुंचे। इस दौरान कई केंद्रीय मंत्री और विधायक का काफिला उनके साथ रहा। सड़क पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। माता गुजरी यूनिवर्सिटी में अमित शाह ने पहले भाजपा के सांसद, विधायकों और पूर्व मंत्री के साथ बैठक कर रहे हैं। वही शाम 5 बजे से भाजपा प्रदेश कोर समिति के साथ बैठक करेंगे। बैठक में अमित शाह सीमांचल की प्रमुख समस्याओं और लालू-नीतीश-तेजस्वी की जोड़ी से निपटने के लिए सियासी रणनीति पर BJP के प्रमुख नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। अमित शाह के साथ बैठक में BJP के राज्य सभा सांसद सुशील मोदी, बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत BJP के अन्य वरीय नेता मौजूद रहेंगे। वही बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री आज किशनगंज में ही रात्रि विश्राम करेंगे। पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में रैली में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि बिहार के युवा मेधावी है। जुनूनी हैं, मेहनती हैं। लेकिन बिहार का विकास नहीं हो पाया। मैं आह्वान करता हूं कि बिहार के युवाओं के दम पर विकास होगा। BJP की जहां-जहां पूर्ण बहुमत की सरकार है। वहां तेजी से विकास हुआ है। एक बार बिहार में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने दीजिए।
लोगों से अमित शाह ने पूछा- आपको कौन सा राज चाहिए
वही रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि सीमांत जिलों में जनजातियों के साथ काफी अत्याचार हो रहा है। उन्हें भगाया जा रहा है। भाजपा ने जानजातीय समाज की द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने का काम किया है। अमित शाह ने लोगों से पूछा-क्या उन्हें फिर से जंगलराज, फिरौती वाला और अपहरण वाला राज चाहिए।


