नालंदा में झूठी शादी रचा कर युवक ने 3 वर्षों तक युवती का किया यौन शोषण, न्याय के लिए दरबदर भटक रही पीड़िता
- झूठी शादी रचाकर संबंध बनाएं, पुत्र होने के बाद अब वह दूसरी शादी कर रहा है : पीड़िता
नालंदा। बिहार के नालंदा में शादी का ड्रामा रचकर युवक ने युवती का वर्षों तक यौन शोषण किया। एक पुत्र भी पैदा हुआ। अब पति उसे छोड़कर दूसरी शादी करने की तैयारी में है। युवती अपने तीन साल के बेटे को लेकर दर-दर की ठोकर खा रही है। उसने अपने कथित पति व उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए बिहार थाना में आवेदन दिया है। दरअसल बिहार थाना क्षेत्र निवासी युवती का आरोप है कि युवक ने प्रेम जाल में फांस लिया और उसका शोषण करने लगा। शादी के लिए दबाव देने पर पुलपर मंदिर में शादी किया। शादी के कागजात भी बना लिये। हालांकि, ये कागजात नकली हैं। वह कभी अपने घर नहीं ले गया। दो साल तो वह अपने पिता के घर रही। उसके बाद उसे किराये के कमरे में रखा। अब वह दूसरी शादी करना चाहता है। उसके परिजन उसे रास्ते से हट जाने को कहते हैं। ऐसा नहीं करने पर उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पिछले 5 दिनों से युवती का कथित पति भी मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया है। इस मामले में बिहार थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिला पुलिस जांच में जुट गई है।