October 28, 2025

सीतामढ़ी के रेड लाइट एरिया में सेक्स वर्कर की हत्या, युवक ने गला दबाकर मार डाला

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी में सेक्स वर्कर की हत्या का मामला सामने आया है। इस घटन के आरोपी युवक को लोगों ने पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के रेड लाइट एरिया का बतायी जा रही है। गुरुवार देर रात शहर के रिंग बांध स्थि रेड लाइट एरिया में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। दरअसल, रेड लाइट एरिया में काम करने वाली एक महिला के घर से चीखने चिल्लाने की आवाज आ रही थी। आवाज सुनते ही पड़ोस के लोग महिला के घर की ओर भागे। जब तक पहुंचे महिला की मौत हो गयी थी। युवक ने गला दबाकर महिला की हत्या कर दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते महिला के घर में मौजूद युवक भागने लगा। इतने में कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद डायल 112 को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि हत्या का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पा रहा है। युवक से सख्ती से पूछताछ के बाद ही कुछ खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है। इधर, सेक्स वर्कर की हत्या की खबर पूरे इलाके में फैल गयी है। जिस जगह घटना को अंजाम दिया गया है, वह इलाका बोहा टोला के नाम से प्रसिद्ध है। यहां की अधिकांश महिलाएं गाना-बजाना और मुजरा कर अपना परिवार चलाती है। इसी के आड़ में कुछ महिलाएं देह व्यापार करती है। जानकारी के मुताबिक जिस महिला की हत्या की गयी उसकी उम्र 40 साल बतायी जा रही है। वह देह व्यापार कर परिवार का भरण पोषण करती थी। फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

You may have missed