गोपालगंज में सेक्स रैकेट का खुलासा : रेस्टोरेंट की आड़ में चलाया जा रहा था देह व्यापार का घिनौना खेल, संचालक समेत 4 गिरफ्तार

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिलें में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। गोपालगंज पुलिस ने पिज्जा हट रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे देह व्यापार धंधे का पर्दाफाश किया है। बता दे की सिविल ड्रेस में पुलिस ने रेस्टोरेंट में रेड मारी। वही मौके से पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक के साथ 4 लोगों को अरेस्ट किया है। पुलिस को वहां से आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। वही यह पूरा मामला थावे थाना इलाके का है। वही इस मामले में SP स्वर्ण प्रभात ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी। वही इसके बाद पुलिस की ही नारायणी दल के सदस्यों को वहां सिविल ड्रेस में नजर रखने को कहा गया। पहले मामले की पुष्टि कराई गई। फिर बीती रात थावे थानाध्यक्ष ने वहां कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई में थाने की टीम के साथ ही नारायणी टीम भी शामिल थी। वही इस छापेमारी में रेस्टोरेंट से पुलिस ने 4 लोगों को अरेस्ट किया है। इनमें रेस्टोरेंट संचालक विदेशी टोला का रहने वाला 40 साल का लखनलाल प्रसाद, थावे के ही रहने वाले 42 साल के मैनेजर बाबूनंद यादव के अलावा सीवान के बड़हरिया निवासी 57 साल का मुन्ना अहमद खान शामिल है। साथ में पुलिस ने एक महिला को भी हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, रेस्टोरेंट पर किए गए रेड में 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। साथ में कई आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। वहां, पर का कमरा काफी गंदा था। वहां आसपास पान, गुटखा, सिगरेट फेंका हुआ पाया गया है। वही इससे पता चलता है कि वहां देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था।
