बक्सर में नाइट गार्ड की हत्या से सनसनी; ईंट भट्ठा में करता था ड्यूटी, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

बक्सर। बिहार के बक्सर जिले के रामपुर ईंट भट्ठा के पास एक युवक को गोली मार हत्या कर दी गई है। गोली कनपटी पर सटा के मारी गई है, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मंगलवार सुबह वहां से गुजर रहे ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना मृतक के परिजनों और कोरान सराय थाना को दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले मामले की छानबीन में जुट गई है। आशंका जाहिर की जा रही है कि जमीन विवाद में युवक की हत्या की गई है। युवक ईंट भट्ठा पर नाइट गार्ड के रूप में तैनात था। युवक का एक पक्ष से रास्ता को लेकर एक महीने से विवाद चल रहा था। हालांकि पुलिस विभिन्न पहलुओं में जांच प्रारंभ कर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। कोरान सराय थानाक्षेत्र के बसकितिया गांव के निवासी सतेंद्र यादव (45) रात में खाना खाने के बाद कोरान सराय केसठ नहर मार्ग के किनारे स्थित रायल ईंट भट्ठा पर सोने चला गया। यह ईंट भट्ठा नाजिर गंज के मुमताज अंसारी का है।

वहीं ग्रामीणकी मानें तो मृतक का गांव में ही अपने पड़ोसियों के साथ रास्ते का एक महीने से विवाद चल रहा था। यह हत्या जमीन विवाद में की गई है या फिर कोई कारण है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इधर, इस मामले में कोरानसराय थानाध्यक्ष रंजीत कुमार अभी इस मामले में कुछ भी स्पष्ट बताने में परहेज कर रहे है। हालांकि मौत की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस गोली मार हत्या की विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। साथ ही परिजनों द्वारा कुछ लोगों का नाम लिखित दिया गया है। इसके आधार पर छापेमारी कर उनको गिरफ्तार किया जाएगा।

About Post Author

You may have missed