बिहार के भोजपुर में एक युवक की सिर कटी लाश मिलने से मची सनसनी, प्रेम-प्रसंग में हत्या होने की आशंका

बिहार, भोजपुर। भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जागा का पिपरा गांव में 6 दिनों से लापता एक युवक की मंगलवार को सिर कटी लाश बरामद हुई है। बदमाशों ने उसके हाथ और पैर को भी बेरहमी से काट दिया है। जानकारी के अनुसार, परिजन ने  प्रेम-प्रसंग में हत्या होने की बात कही हैं। घटना के बाद पुलिस ने लड़के की प्रेमिका, उसके भाई और पिता से पूछताछ की हैं। जानकारी के अनुसार,  मृत युवक की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जागा का पिपरा गांव निवासी शिवधारी गोंड़ का 22 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार गोंड़ के रूप में की गई।

वही इस सम्बन्ध में मृतक के मामा शिव शंकर साहू ने जानकारी दी हैं कि अनुज 13 अक्टूबर की देर शाम घर से दशहरा मेला घूमने के लिए निकला था और रात में घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अगले दिन 14 अक्टूबर को काफी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजनों द्वारा 14 अक्टूबर को ही स्थानीय थाना में लापता होने का लिखित आवेदन भी दिया गया था। मंगलवार की सुबह मोर्चा टोला गांव स्थित बगीचे से उसकी सिर कटी लाश बरामद की गई।

वही गाव वालों की माने तो गांव की ही एक लड़की अनुज के गांव जागा के पिपरा में ट्यूशन पढ़ने के लिए आती थी। दोनों के बीच करीब 6 महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वही इस घटना के बाद मृतक के परिजनों द्वारा अफेयर को लेकर मोर्चा टोला निवासी उस लड़की और उसके परिवार वालों पर हत्या कर शव को फेंके जाने का आरोप लगाया गया है।

You may have missed