February 13, 2026

बेगूसराय में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने महिला को कुचला; मौत, ड्राइवर भागा

बेगूसराय। बेगूसराय में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने एक महिला को कुचल दिया, जिससे महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा हॉल्ट स्थित एनएच 31 के समीप की है। मृत महिला की पहचान सनहा नया टोला गांव के रहने वाले फुर्ती महतो की पत्नी रेणु देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि रेणु देवी अपने खेत पर गई थी। खेत पर काम कर के अपने घर वापस लौट रही थी। तभी रेणु देवी सड़क पार कर रही थी। तभी बेगूसराय के तरफ से आरही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने महिला को कुचल दिया जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने साहेवपुर कमाल थाना पुलिस को दी मौके पर साहेवपुर कमाल थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। वही साहेवपुर कमाल थाना अध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। वही इस घटना के बाद स्कार्पियो चालक स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

You may have missed