February 22, 2026

पूर्णिया में भीषण हादसा : खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, चार लोगों की मौत व एक घायल

पूर्णिया । जिले के एनएच-57 पर गुलाबबाग के पास सीसा बाड़ी चौक पर शनिवार की देर रात नौ बजे खड़े ट्रक से स्कॉर्पियो से टकरा गई। इसमें चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मरने वालों में स्कॉर्पियो सवार चार लोगों में दो पूर्णिया व दो अररिया जिले के रानीगंज के कालाबलुआ के रहने वाले थे।

वे लोग पूर्णिया से घर वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद स्कॉर्पियो दो हिस्सों में बंटा गई। जबकि घायल रिंटू कुमार (42) अररिया जिले के कालाबलुआ का रहने वाला है। उसका शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ट्रक के पिछले हिस्से से टकराने के बाद जोरदार आवाज हुई। ये सुनकर आसपास से दर्जनों की संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया। तबतक सभी लोगों की मौत हो चुकी थी।

दो लोगों का सिर बीच से ही फट गया था और दो लोगों ने फंसने की वजह से दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष मधुरेंद्र किशोर पहुंचकर ट्रक में घुसे स्कॉर्पियो को निकाला। पुलिस सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने करवाने की प्रक्रिया में जुट गई है।

स्थानीय निवासी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि दो दिनों से ट्रक यहीं खड़ा है। दिन में मिस्त्री ट्रक को ठीक करने में लगा हुआ था। उन्होंने बताया कि रात नौ बजे अचानक तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।

घटना के बाद ट्रक के चालक व खलासी फरार हो गए। मरने वालों में दिनकर प्रधान (36), अररिया के रानीगंज के राहुल कुमार (35), पूर्णिया शहर के नेवालाल चौक के सुलेमान सोरेन (28) हैं। जबकि अररिया के काला बलुआ के रहने वाले का नाम नहीं पता चल सका है।

You may have missed