PATNA : ठंड को लेकर डीएम चंद्रशेखर सिंह का बड़ा आदेश, पटना में सुबह 9 बजे से शाम 3:30 बजे ही होगा विद्यालयों संचालन
पटना। राजधानी पटना में गिरते तापमान और विशेष रूप से सुबह के समय अधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं उनके जीवन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की संभावना को देखते हुए जिला दंडाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह द्वारा स्कूल टाइमिंग में परिवर्तन किया गया है। जानकारी के अनुसार, जिले के सभी विद्यालयों में सुबह 9:00 बजे से पहले एवं अपराह् 3:30 बजे के बाद सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

बता दे की यह आदेश 21 दिसंबर से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। जिलाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी/ सभी अनुमंडल पदाधिकारी/ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/ सभी थानाध्यक्ष को इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का सख्त निर्देश दिया गया है।

