February 21, 2026

सवर्णों-पिछड़ों की जान की कीमत भी बता दीजिए सीएम नीतीश कुमार,नीतीश के दलित कार्ड पर तेजस्वी का वार

पटना।आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर करारा राजनीतिक हमला किया है। कल मुख्यमंत्री के द्वारा खेले गए ‘दलित कार्ड’ को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कड़वे प्रश्न पूछे हैं।नेता प्रतिपक्ष यादव ने आज कहा कि क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में दलितों की हत्या चाहते हैं ?दलितों की हत्या का प्रमोशन कर रहे हैं!नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि क्या प्रदेश के सवर्णों तथा पिछड़ों-अति पिछड़ों की जान की कोई कीमत नहीं है। नेता प्रतिपक्ष यादव ने आज पहली बार सवर्णों को लेकर बड़ा बयान दिया है।उन्होंने कहा है की क्या सवर्णों की जान की कोई कीमत नहीं है।तेजस्वी यादव ने न सिर्फ सवर्णों बल्कि पिछड़ों तथा आदिवासियों को लेकर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से प्रश्न किया है।उन्होंने कहा है कि अगर दलित की हत्या के बाद उनके परिजनों को सरकारी नौकरी देने की व्यवस्था की जा रही है।तो सवर्णों और पिछड़े समाज के लोगों के लिए यह सुविधा क्यों नहीं है।तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार आगामी चुनाव जीतने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।इसलिए ऐसी घोषणा कर रहे हैं,जो महज छलावा मात्र है।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दलितों से इतना लगाव था।तो जब एससी एसटी एक्ट को लेकर राष्ट्रीय आंदोलन चल रहा था तब मुख्यमंत्री चुप क्यों थे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि आगामी चुनाव को जीतने के लिए सीएम नीतीश कुमार चुनावी एजेंडा के तहत घोषणा करने में लगे हुए हैं।जबकि बिहार की जनता यह भली-भांति जानती है सरकार की घोषणाओं में कितना दम है।

You may have missed