कल से सावन महीने की शुरुवात : श्रावणी मेले को लेकर पुलिस मुस्तैद, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पटना। आज गुरु पूर्णिमा है और कल से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। साथ ही कल से श्रावणी मेला की भी शुरुआत हो जाएगी। बाबा भोलेनाथ पर जल चढ़ाने के लिए कांवरियों व श्रद्धालुओं की भीड़ भी उमड़ेगी। बता दे की इस बार श्रावणी मेला 59 दिनों का है। वही इस बीच 8 सोमवारी होगी। इसके साथ ही कई पर्व भी मनाए जाएंगे। शिव मंदिरों में बड़े पैमाने पर भक्तों की भीड़ भी उमड़ेगी। वही मुंगेर के सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर देवघर व पलहेजा से मुजफ्फरपुर जाने वाले कांवरियों की संख्या भी काफी अधिक होगी। ऐसे में इनकी सुरक्षा एक बड़ी चुनौती होगी। सुरक्षा को लेकर बड़े स्तर पर रिव्यू किया गया है। इसे देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय ने बड़ा कदम उठाया है। वही ADG मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार के अनुसार, इस बार बड़ी संख्या में पुलिस अफसरों और जवानों को तैनात किया गया है। कांवरियां पथ से लेकर, मंदिर और गंगा जल उठाए जाने वाले जगहों पर ये पूरी तरह से चौकसी बरतेंगे।

उन्होंने बताया की मानव प्रबंधन के लिए 305 पुलिस अफसरों, सुरक्षा के लिए महिला व लाठिधारी सहित 2000 से अधिक पुलिस फोर्स, 2500 होमगार्ड और बिहार स्टेट आर्म्ड पुलिस की कुल 11 कंपनियो की तैनाती मुख्यालय स्तर पर की गई है। बता दे की बांका, मुंगेर, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा, मोतिहारी, जमुई, शेखपुरा, मधुबनी, बक्सर, पटना और जमालपुर रेल जिला सहित 18 जिलों में इनकी तैनाती की गई है। भीड़ को मैनेज करने के लिए हर जिले में जिला प्रशासन की तरफ से अलग तैयारी की गई है। जिलों में जिला प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाने के साथ ही मजिस्ट्रेट की भी प्रतिनियुक्ति अलग से की है। वही कांवरिया पथ पर सुरक्षा, कांवरियों की शिकायतों और उनके मेडिकल चेकअप के लिए बिहार और झारखंड के 4 जिलों के जिला प्रशासन की ज्वाइंट मीटिंग होती है। जो इस बार भी हुई है। उनकी पुरानी व्यवस्था और सुविधाएं पहले की तरह होंगी। वही रास्ते में निगरानी रखने और शिकायत करने के लिए पुलिस चेक पोस्ट और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मेडिकल कैम्प बनाया गया है।

You may have missed