February 20, 2026

भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की 192वीं जयंती मनी

पटना। राजद कार्यालय में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारक सावित्री बाई फुले की 192वीं जयंती पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद पे्रम कुमार मणि की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस अवसर पर सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा कि सावित्रीबाई फुले उस दौर में न सिर्फ खुद पढ़ीं, बल्कि दूसरी लड़कियों के पढ़ने का भी बंदोबस्त किया, वह भी पुणे जैसे शहर में। आज औरतों को उन्हें आदर्श मानना चाहिए। इस अवसर पर सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण करने वालों में एजाज अहमद, चन्देश्वर प्रसाद सिंह, मदन शर्मा, निराला यादव, फैयाज आलम कमाल, निर्भय अम्बेदकर, डॉ. पे्रम कुमार गुप्ता, भाई अरूण कुमार, संजय यादव, प्रमोद कुमार राम, धमेन्द्र पटेल, डॉ. कुमार राहुल सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

You may have missed