December 4, 2025

सरस्वती पूजा 2024 : जबरन चंदा वसूली की शिकायत पर होगी केस, उपद्रवियों पर पुलिस की नजर

पटना। राजधानी पटना में सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस ने तैयरी पूरी कर ली है। जबरन चंदा वसूली करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। बता दे की शिक्षण संस्थानों व निजी हॉस्टलों समेत कई जगहों पर धूमधाम से सरस्वती पूजा की जाती है। वही इस दौरान कई जगहों पर हुड़दंग की भी शिकायत मिलती है। पटना पुलिस की हुड़दंगियों पर पैनी नजर रहेगी। वही अनधिकृत तरीकों से छात्रवासों में रहने वाले छात्रों को हॉस्टल खाली करने का निर्देश दिया गया है। वही मूर्ति स्थापना से लेकर विसर्जन तक उपद्रवी व असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वही पटना पूर्वी SP भारत सोनी ने बताया कि सरस्वती पूजा विशेषकर छात्रों का होता है। लिहाजा पटना के छात्रवासों में छात्रों से समन्वय स्थापित कर सभी बिंदुओं पर चर्चा की जा रहा है। मूर्ति स्थापना से विसर्जन तक का पूरा रोड मैप जिला प्रशासन व पटना पुलिस के वरीय अधिकारियों द्वारा बैठक कर आदेशित किया जाएगा। वही SP भारत सोनी ने सरस्वती पूजा में जबरन चंदा वसूली मामले पर आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि इस तरह की कोई घटना होती है तो पुलिस को इसकी जानकारी दें। पुलिस FIR दर्ज कर कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया की सरस्वती पूजा के दौरान पटना में अतिरिक्त पुलिस बल भी पहले से तैयार रहेंगे। शांति भंग व लॉ एंड ऑर्डर का उल्लंघन करने वाले शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पिछले साल सरस्वती पूजा के दौरान कई घटनाएं घटी थी। विसर्जन के दौरान गांधी मैदान थाना क्षेत्र में फायरिंग हुई थी जिसमें एक लड़के की मौत हो गई थी। कई हॉस्टलों में असामाजिक गतिविधि होती है जिसको लेकर इस बार पुलिस के द्वारा कई निर्देश जारी किए गए हैं।

You may have missed