VIP की संकल्प यात्रा पहुची गांधी की कर्मभूमि चंपारण, सहनी बोले- पश्चिम बंगाल के तरह बिहार में भी निषाद समाज को आरक्षण मिले

मोतिहारी/पटना। वीआईपी के प्रमुख व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी इन दिनों निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा पर निकले हुए है। घुम-घुमकर प्रदेश के सभी जिलों का भ्रमण कर रहे है। इसी कड़ी में महात्मा गांधी की कर्मभूमि पूर्वी चंपारण पहुंचे। वही सहनी के यहां पहुंचने पर लोगों ने हर्षोल्लास के साथ उनका स्वागत किया। बता दे की गुरुवार की संकल्प यात्रा डिलिया बाजार केसरिया से शुरू हुई, जहां बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं व महिलाओं ने आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए पढ़ाने का तथा संघर्ष करने का हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प लिया। उपस्थित लोगों को संकल्प दिलवाने के क्रम में सहनी ने इस धरती को नमन करते हुए कहा कि इसी धरती ने संकल्प की बदौलत गांधी को महात्मा बनाया था। आज हम भी संघर्ष का संकल्प ले रहे है और संकल्प निषादों के उज्जवल भविष्य को तय करेगा। वही इसके बाद मुकेश सहनी संकल्प रथ पर सवार होकर लाला छपरा चौक, पितांबर चौक केसरिया, हुसैनी बाजार, सेमापुर मेला बाजार, संग्रामपुर, बड़ी वीअरिया बाजार पहुंचे।

जहां विरती टोला ब्रह्म स्थान के प्रांगण में विशाल जनसभा को संबोधित किया। वही इसके बाद गायघाट, उज्जैन लोहियार पंचायत के बलुआ हाई स्कूल के प्रांगण में विशाल जनसभा को संबोधित किया। वही इस दौरान सभी स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और उत्साह के साथ VIP को समर्थन देने तथा निषादों के आरक्षण के लिए संघर्ष में साथ देने का संकल्प लिया। वही लोगों को संकल्प दिलाते हुए सहनी ने कहा कि आजादी की लड़ाई में बड़ी संख्या में निषाद समाज के लोगों ने अपनी जान गंवाई लेकिन आज भी निषाद समाज को सही आजादी नहीं मिल पाई है। आज भी निषादों को हक व अधिकार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने लोगों में जोश भरते हुए कहा कि आज पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में निषादों को आरक्षण मिल रहा है लेकिन बिहार, यूपी, झारखंड को अब भी यह अधिकार नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि 9 वर्ष के संघर्ष की बदौलत आज बिहार में निषादों की अलग पहचान बनी है। अब हमें इसी जोश के साथ संघर्ष करना है कि देश दुनिया में भी निषाद के लोग सिर उठाकर जी सके, इसी के लिए संकल्प लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जो संकल्प है वह अभी पूरी तरह पूरा नहीं हुआ है।

You may have missed