February 22, 2026

उपेंद्र कुशवाहा के सवाल पर संजय जायसवाल ने दिया जबाब, कहा- मैं उनके जैसे लोगों को जवाब देना सही नही समझता

पटना। विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व विधायक ने रामेश्वर चौरसिया बीजेपी को छोड़कर LJP का दामन थाम लिया था। एक बार फिर रामेश्वर चौरसिया ने घर वापसी कर ली है। बुधवार को वह फिर से बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने रामेश्वर चौरसिया को पार्टी सदस्यता दिलाई। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने उपेंद्र कुशवाहा की हैसियत बता दी। जदयू नेता उपेन्द्र कुशवाहा द्वारा आम बजट को जनविरोधी बताने पर बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने उन्हें खूब सुनाया है। जायसवाल ने कहा कि कुशवाहा एक एमएलसी हैं और वे बजट पर क्या सवाल कर रहे हैं इसका जवाब हमारे दल के एमएलसी देंगे। जायसवाल ने परोक्ष रूप से कहा कि कुशवाहा जिस कद के नेता हैं उनके सवालों का जवाब भाजपा अध्यक्ष नहीं बल्कि उनके कद के भाजपा नेता ही देंगे।

जनता दल युनाइटेड के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को पेश आम बजट को बिहार के लिए निराशाजनक बताया था। कुशवाहा ने ट्वीट किया केन्द्रीय बजट विकसित राज्यों के लिए ऐतिहासिक परन्तु बिहार के लिए निराशाजनक है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को अनसुना कर हम बिहारवासियों को निराश किया है। उपेंद्र कुशवाहा के केंद्र सरकार के खिलाफ इस निराशाजनक ट्वीट के बाद संजय जायवाल ने करारा जवाब दिया था। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा था कि हमें तो उनकी बुद्धि पर तरस आती है। जो व्यक्ति केंद्रीय मंत्री रहा हो अगर उसे इतना भी ज्ञान नहीं कि विशेष राज्य के दर्जे की घोषणा केंद्रीय बजट में नहीं होती है।

You may have missed